मामूली विवाद बना मौत का कारण, एक व्यक्ति की हत्या, 2 अन्य घायल

बलवाड़ा – सिमरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत समीपस्थ ग्राम ग्वालू में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ | विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो अन्य बुरी तरह घायल हैं | जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी |
बीच-बचाव को लेकर उपजा विवाद
थाने से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी नंदराम वहीं के एक व्यक्ति से गाली गलौज कर रहा था | परसराम ने उसे गाली बकने से मना किया | मना करने पर उसने अपने पुत्रों के साथ परसराम पिता सुखराम व उसके लड़कों पर हमला कर दिया | जिसके चलते परसराम पिता सुखराम (55) निवासी ग्वालू व उसके लड़के राजेश पिता परसराम (30) और रामू पिता देवा (35) बुरी तरह घायल हो गए | जिन्हें इलाज के लिए महू रेफर किया गया | ज्यादा चोट के कारण परसराम को इंदौर भेजा गया | जहां उसकी मौत हो गई |
पुलिस की मौजूदगी में हुई अंत्येष्टि
इस घटनाक्रम के पश्चात पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई | मामले को कंट्रोल करने के लिए सिमरोल टीआई धर्मेंद्र शिवहरे मौके पर पहुंचे | विवाद और ना बढ़े इसलिए पुलिस की मौजूदगी में अंत्येष्टि की गई | वहीं पुलिस ने आरोपी नंदराम, सनी पिता नंदराम, संदीप पिता नंदराम और अजय के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है |
इनका क्या कहना है –
प्रथम दृष्टया मामूली बात को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है | विवाद में मारपीट हुई है | घटनाक्रम की जांच जारी है |
- धर्मेंद्र शिवहरे, टीआई : सिमरोल