सीएम शिवराज ने डाले 20 लाख किसानों के खातों में 400 करोड़

सीएम शिवराज ने 20 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर किए 400 करोड़

“पूर्व सांसद प्रतिनिधि यादव ने माना आभार”

बलवाड़ा – कोरोना संकट के बीच भी मध्यप्रदेश में कई योजनाओं पर कार्य तेजी से जारी हैं, आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दमोह में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के 20 लाख किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 400 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की | योजना में प्रदेश के किसानों को 2-2 हजार की दो समान किस्तों में 4000 की राशि दी जाती है |

शिवराज जी का सभी किसानों की ओर से आभार : यादव
जनपद पंचायत में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र यादव ने अपने विचार व्यक्त किए | उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान की सरकार को किसान हितेषी बताया | साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए किसानों को कर्ज माफी जैसे किसी छल-प्रपंच या बहकावे में नहीं आने की बात भी कही | उन्होंने किसानों को मिलने वाली सम्मान निधि के लिए सीएम शिवराज का सभी किसानों की ओर से आभार भी व्यक्ति किया |

इंतजार की घड़ियां हुईं समाप्त, आज से नवरात्रि प्रारंभ, जानें कलश स्थापना मुहूर्त(फोटो फाइल अटैचमेंट में ऐड है |)बलवाड़ा – अब इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई हैं। शनिवार मतलब आज से नवरात्रि शुरू हो रही है। 16 अक्टूबर तक मलमास था और 17 अक्टूबर से घटस्थापना के साथ देवी के 9 दिनों की नवरात्रि यानी दुर्गा पूजा का शुभारंभ हो जाएगा। हर साल नवरात्रि के साथ एक नए जोश का आगाज माना जाता है क्योंकि उसके बाद से एक के बाद एक त्योहारों का अम्बार लग जाता है। हालांकि इस बार कोरोना का प्रभाव जो हिन्दुस्तान में होली के मौके से दिखना शुरू हुआ था, अब दिवाली तक कामय है, इसीलिए सभी गाइडलाइन्स का पालन करते हुए नवरात्रि मनाएं।कब से शुरू होगी नवरात्रि, जानें तिथियां17 अक्टूबर 2020 (शनिवार)- प्रतिपदा घटस्थापना18 अक्टूबर 2020 (रविवार)- द्वितीया माँ ब्रह्मचारिणी पूजा19 अक्टूबर 2020 (सोमवार)- तृतीय माँ चंद्रघंटा पूजा20 अक्टूबर 2020 (मंगलवार)- चतुर्थी माँ कुष्मांडा पूजा21 अक्टूबर 2020 (बुधवार)- पंचमी माँ स्कंदमाता पूजा22 अक्टूबर 2020 (गुरुवार)- षष्ठी माँ कात्यायनी पूजा23 अक्टूबर 2020 (शुक्रवार)- सप्तमी माँ कालरात्रि पूजा24 अक्टूबर 2020 (शनिवार)- अष्टमी माँ महागौरी, दुर्गा महा नवमी, पूजा दुर्गा, महा अष्टमी पूजा25 अक्टूबर 2020 (रविवार)- नवमी मां सिद्धिदात्री, नवरात्रि पारणा, विजयादशमी26 अक्टूबर 2020 (सोमवार)- दुर्गा विसर्जनमां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगीशनिवार के दिन नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण इस दिन मां दुर्गा घोड़े की सवारी करते हुए पृथ्वी पर आएंगी। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ ही नवरात्रि शुरू हो जाती है। साथ ही विभिन्न पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर मां शक्ति की आराधना की जाती है। नवरात्रि पर मां दुर्गा के धरती पर आगमन का विशेष महत्व होता है। देवीभागवत पुराण के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का आगमन भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत के रूप में भी देखा जाता है। हर वर्ष नवरात्रि में देवी दुर्गा का आगमन अलग-अलग वाहनों में सवार होकर आती हैं और उसका अलग-अलग महत्व होता है। शारदीय नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनायी जाती है। शरद ऋतु में आगमन के कारण ही इसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है।आरंभ हो जाएंगे शुभ कार्यनवरात्रि का पर्व आरंभ होते ही शुभ कार्यों की भी शुरूआत हो जाएगी। मलमास में शुभ कार्यों को वर्जित माना गया है। मलमास में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं, लेकिन नवरात्रि आरंभ होते ही नई वस्तुओं की खरीद, मुंडन कार्य, ग्रह प्रवेश जैसे शुभ कार्य आरंभ हो जाएंगे। शादी-विवाह देवउठनी एकादशी तिथि के बाद ही आरंभ होंगे। नवरात्रि में देरी के कारण इस बार दीपावली 14 नवंबर को मनाई जाएगी।घटस्थापना का शुभ मुहूर्तमैय्यापुर धाम के पुजारी पं. विपिन द्विवेदी ने बताया कि नवरात्रि का पर्व आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से है। नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त प्रात: 6 बजकर 23 मिनट से प्रात: 10 बजकर 12 मिनट तक है।

रात्रि में बाइक सवार दंपत्ति की टीआई ने दूत बनकर मदद पहुंचाई


बलवाड़ा से सनी रायकवार की रिपोर्ट

बलवाड़ा – रोड़ पर अक्सर आपने बाइक सवार चालको को बाइक में धक्का लगाते देखा होगा | देखने में यह साधारण सी बात प्रतीत होती है परंतु यही घटनाक्रम अगर रात में हो तो क्या होगा | ऐसा ही वाकया अरोदा-कुंडिया के घने जंगलों में देखने को मिला | जहां पर रात के तकरीबन 11:45 के आस-पास बाइक सवार दंपत्ति अपने दो बच्चों के साथ बाइक में धक्का लगाते हुए पैदल जा रहे थे | जंगल का माहौल होने के कारण बाइक सवार दंपत्ति डरे हुए भी थे |

टीआई ने पहुंचाई मदद – क्षेत्र में रॉबिनहुड के नाम से फेमस हो चुके बलवाड़ा टीआई पी.सी. कालोया के बारे में बता दें वह रोजाना रात्रि में राउंड पर रहते हैं | कुछ भी घटनाक्रम घटने पर कर्मचारियों के पहले टीआई खुद घटनास्थल पर पहुंचते हैं | रात्रि में राउंड पर निकले टीआई कालोया ने रोड़ पर बाइक सवार दंपत्ति और उनके बच्चों को पैदल जंगल में देखा | टीआई ने तुरंत अपनी कार रुकवाई और दंपत्ति से उनकी समस्या पूछी | दंपत्ति ने बताया कि वह पीथमपुर स्थित फैक्ट्री में काम करते हैं तथा छुट्टी होने के कारण वह अपने गांव आए हुए थे | पुनः पीथमपुर के लिए निकले थे परंतु रास्ते में पेट्रोल खत्म हो गया | टीआई ने तुरंत अपने वाहन से पेट्रोल की व्यवस्था कराई और भोजन भी करवाया | साथ ही समझाइश दी की रात्रि में परिवार के साथ बाहर निकलते समय गाड़ी में ईंधन का ध्यान रखें | टीआई की मदद पाकर दंपत्ति सवार बोले “साहब इतनी रात्रि में आप हमारे लिए देवदूत बनकर आए हैं |”

टीआई की प्रभावित कार्यशैली – बलवाड़ा टीआई पी.सी. कालोया की कार्यशैली से थाना क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति प्रभावित है क्योंकि टीआई थाने से ज्यादा फील्ड में नजर आते हैं | सरकारी स्कूल की बालिकाओं के पास टीआई का नंबर आसानी से उपलब्ध होता है | सहज स्वभाव के कारण कोई भी व्यक्ति उन्हें क्षेत्र में होने वाली असंवैधानिक गतिविधियों की जानकारी दे सकता है | टीआई के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में जुए-सट्टे, अवैध शराब के कारोबार, चोरी और अन्य अपराधों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है |

Good company in a journey makes the way seem shorter. — Izaak Walton

post